- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Palak Sheenu Sharma Gets Award For Performance At Chakradhar Kathak Festival
पलक शीनू शर्मा को चक्रधर कथक महोत्सव में प्रस्तुति पर मिला अवार्ड
देश के लोगों को यह संदेश बेटियों को पढ़ाए और आगे बढ़ाएं
भाेपाल में चक्रधर महाेत्सव में अवार्ड लेती शहर की पलक शर्मा।
गुना| विगत दिवस राजधानी भोपाल स्थिति शहीद भवन में “चक्रधर महोत्सव” कार्यक्रम में गुना की पलक शीनू शर्मा ने कथक नृत्य में प्रस्तुति दी। जिस पर उन्हें सर्वोत्तम प्रस्तुति पर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पलक के पिता मुरारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कथक नृत्य का भारतीय संस्कृति में बड़ा स्थान है। बेटी को राजधानी भोपाल में यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह मेरी बेटी का सम्मान नहीं प्रदेश की बेटी का सम्मान हुआ है। आज में देश के लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि बेटियों को पढ़ाए और आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी लक्ष्य को पाने में पीछे नहीं है। बस उनका हर पल उत्साहवर्धन व मनोबल बढ़ाने की प्रवृति हम में होना चाहिए। देश कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कमजोर नहीं है। गुना में भी समाजसेवियों के द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह भदोरिया, खुसाल सिंह, लोकेश शर्मा, राकेश मिश्रा, पुष्पराग, बहादुर सिंह रघुवंशी, विनोद नायक आदि उपस्थित रहे।