- Hindi News
- National
- Guna News Mp News People From Across The Country Are Being Connected To Yamuna Cleanliness Mission Kanchan Giri
यमुना स्वच्छता मिशन से देश भर के लोगों को जोड़ा जा रहा : कंचन गिरी
गुना | यमुना स्वच्छता मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी कंचन गिरी का गुना आगमन हुआ। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि यमुना स्वच्छता मिशन से देश भर के लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने यहां अंशु रघुवंशी को यमुना स्वच्छता मिशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए सन 2000 से अभियान चला रखा है। जिसमें अभी तक उन्होंने यमुना नदी किनारे मंदिरों से निकलने वाली गंदगी अन्य वेस्ट मटेरियल के लिए यमुना नदी में किनारे घाटों पर डस्टबिन लगवाए गए हैं। जिनमें गंदगी सामग्रियों को फेंका जाता है। इन डस्टबिन को कलश नाम दिया गया है।