पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Politics Turns Water On Preparations For Holi Meeting At Labor Minister39s House

श्रम मंत्री के घर पर होली मिलन की तैयारियाें पर राजनीति ने फेरा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात को अचानक घर से गायब हुए, फोन भी बंद

गुना | सोमवार को प्रदेश की राजनीति में आए भूचाल के झटके गुना में भी महसूस किए गए। राज्य सरकार में सिंधिया गुट के मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया उन 17 मंत्रियों व विधायकों में शामिल हैं जो अचानक लापता हो गए। रविवार तक उनके घर पर होली मिलन समारोह मनाए जाने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। सोमवार सुबह जगह लोग उनके निवास पर पहुंचे तो पता चला कि मंत्रीजी घर पर हैं ही नहीं। बताया जाता है कि वे 8-9 मार्च की दरमियानी रात को ही शहर छोड़ गए। यही नहीं दिनभर उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया। उनके घर पर भी उनके स्टाफ के कुछ लोग ही मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया। उधर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र लुंबा ने भी चुप्पी साधकर रखी। उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी ओर से कोई जबाव नहीं आया।

दोपहर तक सब कुछ सामान्य था : श्रम मंत्री भले ही रात में ही रवाना हो गए हों लेकिन दोपहर तक किसी तरह की कोई सुगबुगाहट नहीं थी। शाम तक जैसे-जैसे दिल्ली व भोपाल से खबरें आना शुरू हुई तो लोगों को मामला समझ में आना शुरू हुआ।
खबरें और भी हैं...