पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Post Office Remained Open Despite The Holiday Opened Accounts Of The Little Girls Who Came With Anganwadi Workers

अवकाश के बावजूद खुला रहा पोस्ट आफिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आईं नन्हीं बालिकाओं के खाते खोले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने जीनघर महिला दिवस पर कन्वेंशन कर महिला अपराधों को रोकने उठाई आवाज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के हित में आवाज उठाई।

इसी तारतम्य में शहर के नीचला बाजार स्थित पोस्ट आफिस पर रविवारीय अवकाश के बावजूद खुला रहा। इस दौरान अधीक्षक डाकघर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार निचला बाजार पोस्ट आफिस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने साथ बालिकाओं को लेकर पहुंची। पोस्ट आफिस में मौजूद महिला कर्मियों ने उनके खाते खोलने के लिए फार्म भरे और खाते की पास बुक, पेंसिल बाक्स आदि का वितरण किया गया। प्रभारी पोस्ट मास्टर हिमांशी जैन ने बालिकाओं को उक्त सामग्री वितरित की।

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को रोकने उठाई आवाज : आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने जीनघर में महिला दिवस पर कन्वेंशन किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आरंभ गीतों से किया। मुख्य वक्ता राज्य समिति सदस्य प्रीति पटवर्धन ने कहा कि 8 मार्च का दिन एक ऐसा दिन है जिस दिन महिलाओं ने अपने हक की बराबरी के लिए संघर्ष किया था। जब उन्हें वोट देने का अधिकार, समान काम का समान वेतन और छुट्‌टी का अधिकार नहीं था। हजारों महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई सड़कों पर उतर लड़ी और बलिदान दिन दिया तब जाकर महिलाओं को यह अधिकारी हासिल हुए। जिला समिति सदस्य प्रभा लोधी ने कहा कि समाज में पुरुष प्रधान मानसिकता और इस व्यवस्था की दोहरी मार झेल रही महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को रोकने व सुरक्षित माहौल देने की बजाय तमाम सरकारें बराबरी देने के नाम पर महिलाओं को भी शराब और नशे में धकेल देना चाहती है।

हेल्थ किट व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मान

राघौगढ़| महिला दिवस पर नपा राघौगढ़ विजयपुर में हुए सम्मान समारोह मुख्य अतिथि आरती महेंद्र शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, राजकुमारी गुर्जर एवं रेखा नामदेव महिलाओं का सम्मान किया। नपा अध्यक्ष ने साडा कॉलोनी कांम्पलेक्स की 8 दुकानें महिलाओं को आवंटित करने की बात कही और सफाई कर्मचारी महिलाओं को हेल्थ किट प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया। आभार नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र शर्मा ने माना। सीएमओ हरीश कुमार श्रीवास्तव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

नगरपरिषद में महिला सफाई कर्मियों का किया सम्मान

गुना| नगर पालिका परिषद गुना द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सोनम जैन ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद गुना में सफाई का कार्य कर रही 15 महिलाओं को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने चंदाबाई, सुनीता, रमाबाई, ममता, मीना, द्रौपदी, लक्ष्मीबाई, रतन, शशिकला शर्मा, कोमल झा एवं कुसुम संत को सम्मानित किया। अपने संबोधन में श्रीमती जैन ने कहा की आप सभी के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरीय क्षेत्र में जो काम हुआ है सराहनीय है।

जिले भर में स्कूलों और अन्य संगठनों ने आयोजन कर महिलाओं का किया सम्मान

बताया नारी उपासना का महत्व

चांचौड़ा| कम्युनिटी हॉल बीनागंज में हुए कार्यक्रम में राजीव समाधिया एसडीएम ने नारी शक्ति की उपासना और उसके महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में भेद नहीं होना चाहिए। आज कई कार्यों में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। महिला बाल विकास अधिकारी श्रवण नागले ने बेटियों को पढ़ाने, बेटों के साथ समान अधिकार देने की बात कही। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष आधार बाई, सीईओ हरिनारायण शर्मा सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।

योग कक्षा में मनाया महिला दिवस

गुना| स्वतंत्रता पार्क में पतंजलि योग कक्षा में योग समिति की मासिक बैठक कर महिला दिवस मनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मार्च गुड़ी पड़वा के दिन राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम स्वतंत्रता पार्क में मनाया जाएगा। 2 अप्रैल रामनवमी का कार्यक्रम रहेगा जो मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होंगे उनके अनुसार पहले सामूहिक योग कक्षा इसके बाद हवन यज्ञ आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। समिति के राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी ने बताया आज कैसे विश्व कोरोना वायरस के डर से थरथर कांप रहा है इससे बचने के लिए हमको थोड़ी सी सावधानी की आवश्यकता है। जिसमें हम योग प्राणायाम से जुड़े योग करें भस्त्रिका प्राणायाम कपालभाती प्राणायाम अनुलोम विलोम इसके लिए महत्वपूर्ण प्राणायाम है। कार्यक्रम में समिति के जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, महिला पतंजलि प्रभारी सुधा त्रिवेदी, रानी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, आशा रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

राघौगढ़|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राघौगढ़ संस्था प्रभारी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं का सम्मान के किया गया। मेडिकल ऑफिसर सुरेंद्र सिंह धाकड़ संस्था के प्रभारी डॉ. लक्ष्मी कुमार, बीपीएम प्रभारी अनिल कुमार शुक्ला बीईई रघुवीर सिंह भील स्टाफ नर्स अकीला खान आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर माहेश्वरी पटले, वर्षा नरवरिया राम लता जाटव, हुमा पठान सीमा जाटव, प्रीति लोधी, कृष्णा मेर, कल्पना कश्यप, उमा सिकरवार, आशा सक्सेना एएनएम टोडरा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार लोधी, मनोज मैथिल, राधेश्याम बुनकर, महिपाल सिंह चौहान, स्वाति सिंह मौजूद थे।

महिला दिवस पर अारोन में रैली निकालती महिलाएं।

निचला बाजार स्थित सम्पूर्ण महिला डाकघर में रविवार के दिन भी महिला कर्मचारीयों ने काम किया और सुकान्या योजना के खाते खोले।
खबरें और भी हैं...