पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Putting Money 3 Bus Stops Made In 500 Meters On Ab Road While Buses Are Not Known

ठिकाने लगा रहे पैसा: एबी रोड पर 500 मीटर में बना दिए 3 बस स्टॉप, जबकि बसें चलने का अता पता नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जरूरत हो या न हो, ठिकाने लगाने से मतलब : इनकी खरीदी हो चुकी है और ठेका दिया जा चुका है इसलिए हर हाल में इन्हें लगाना ही है। चाहे जरूरत हो या न हो।

गुना | सूत्र बस सेवा के तहत शहर में सिटी बस चलाए जाने की योजना दो साल से कागजों पर चली रही है। इसी योजना के तहत शहर में लगभग 30 बस स्टॉप बनाए जाने थे। करीब एक दो माह के लिए बसें चली भी लेकिन फिर बंद हो गईं। लगभग छह माह से इन बसों का अता-पता नहीं है। दूसरी ओर बस स्टॉप बनाने का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में एबी रोड पर बीएसएनएल ऑफिस से आगे दो बस स्टॉप बना दिए गए। एबी रोड पर डेढ़ किमी के बीच पहले ही दो बस स्टॉप बनाए जा चुके हैं। यह तीसरा है। इसमें भी दो तो सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर ही बना दिए गए। इनमें से एक कोर्ट के पास है तो दूसरा गायत्री मंदिर तिराहे पर। जबकि तीसरा स्टाॅप चौराहे से 300 मीटर दूर है।
खबरें और भी हैं...