- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Raseo Camp Ends With Cultural Program And Prize Distribution
सांस्कृतिक प्रोग्राम व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ रासेयो के शिविर का समापन
देश भक्ति गीत के साथ ग्रुप ड्रान्स ने सबका मन मोह लिया
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्रारा लगाए गए सात दिवसीय आवासीय शिविर गोद ग्राम गोपालपुरा कैंट गुना में समापन हुआ। इस अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद आसिफ खान, शिक्षा विभाग के मोहन बाबू एवं स्कूल का समस्त स्टाफ गांव के सरपंच व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
समापन पर स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इसमें देश भक्ति गीत, ग्रुप ड्रान्स एवं योगा ने सबका मन मोह लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकार विजय कांत राठौर ने सातों दिवसों का प्रतिवेदन व शिविर के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की तथा गांव में कौन कौन से कार्य किया इस पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य मोहम्मद आसिफ खान ने अपने भाषण में सभी स्वयं सेवकों के कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में इसे जीवन मे उतारने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा कार्यक्रम में रासेयो जिला संगठक ललित नामदेव ने स्वयंसेवकों को शिविर का महत्व बताया व सफल शिविर की बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्रों व मैडल से सम्मानित भी किया गया। संपूर्ण शिविर में विवेक राठौर, सौरभ, प्रभल शर्मा, मिथलेश्वरी, बुलबुल रजक, राधिका,पिंकी, रोहित व अन्य सवयं सेवको का विशेष सहयोग रहा।
उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमाण-पत्र देते प्राचार्य।