पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Religion Abdurrahman Traveling 125 Km To Pray For Peace In The Country

धर्म... देश में शांति की दुआ करने 125 किमी पैदल यात्रा कर रहे अब्दुर्रहमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना| देश में अमन शांति की दुआ मांगने शहर के बरवटपुरा निवासी 54 वर्षीय अब्दुल रहमान खान 125 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं। श्री खान अपनी मन्नतों के पूरे होने व देश में अमन शांति की दुआ मांगने के लिए गुना से राजगढ़ तक का पैदल सफर करेंगे। जिसके बाद राजगढ़ पहुंचकर हजरत बाबा बदख्शानी की दरगाह पर अकीदत पेश करेंगे। अब्दुल रहमान खान शनिवार 7 मार्च को सुबह 11:00 बजे अपने निज निवास बरबटपुरा से राजगढ़ के लिए पैदल रवाना हुए। वे चार दिन का दिन का सफर तय करके मंगलवार 10 मार्च को शाम 6:00 बजे हजरत बाबा बदख्शानी के आस्ताने पर सलाम पेश करेंगे।
खबरें और भी हैं...