फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
राजगढ़|फरार आरोपी रंजित पुत्र कालूराम मेहर एवं मोरसिंह पुत्र रमेश निवासी वार्ड न 12 भैसाटोल टाॅकीज के पास नरसिंहगढ़ पर एसपी ने पांच हजार रुपए का इनाम घाेषित किया है। इसके एक अन्य अाराेपी जगदीश पुत्र देवीसिंह तंवर निवासी ग्राम सालरियाखेड़ी थाना चाचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कराने हेतु पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अाराेपियाें काे गिरफ्तार कराने या सूचना देने पर उक्त राशि इनाम दी जाएगी।