पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल में हुआ सत्संग, कैदियों को बुराई त्यागने का संकल्प दिलाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चांचौडा। उप जेल चांचौडा में बंद कैदियों को सत्संग के माध्यम से समझाया सभी धर्म एक समान है। रविवार को जेल में कैदियों को एलईडी के माध्यम जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सत्संग को सुनाया। इस दौरान सत्संग में सभी धर्म एक समान है सभी आपस में भाई भाई हैं एक पिता की संतान है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई कोई अलग नहीं है। कैदियों को यही भी बताया गया कि मानव धर्म हमारा है। चोरी, रिश्वतखोरी, व्यभिचार, दहेज प्रथा एवं रूढ़िवादी प्रथाएं मानव समाज में बुराइयां हैं। इस दौरान सभी कैदियों ने बुराई त्यागने का संकल्प दिलाया।
खबरें और भी हैं...