पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Sdm Also Saw The Construction Being Done On The Road But People Were Angry Due To No Action

सड़क पर हो रहे निर्माण को एसडीएम ने भी देखा पर कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना | प्रेमी काॅलोनी, भार्गव काॅलोनी रोड पर हो रहे भवन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं, उनका कहना है कि सड़क पर ही अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। इससे समस्या खड़ी हो जाएगी। पिछले दिनों एसडीएम शिवानी गर्ग ने भी इस स्थल को देखा था, उनका दावा था कि रजिस्ट्री हैं। लोगों का आरोप है कि भूमि की नपती होनी चाहिए। इससे ही पूरी स्थिति साफ होगी। स्थानीय निवासी मोहन, हरी बाई आदि ने बताया कि यह निर्माण कार्य प्रेमी कालोनी, भार्गव कालोनी और बालाजी भवन के आसपास ही हो रहा है। सरकारी बिजली के खंभे की सीमा से भी आगे निर्माण कार्य कर लिया है। मोहन ने बताया कि यह निर्माण राम किशोर द्वारा किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में जांच एसडीएम ने की थी, लेकिन अब तक इस मामले में स्पष्ट स्थिति नहीं की है।
खबरें और भी हैं...