पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आए दिन बदल रहे मौसम को देखकर किसानों ने शुरू की फसल की कटाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राघौगढ़ | आए दिन मौसम में हो रही अचानक बदलाव के कारण किसानों ने फसलों की कटाई चालू कर दी है। किसान दिनेश धाकड़ ने बताया कि उन्होंने धनिया की फसल को कटने के एक-दो दिन बाद थ्रेसर से निकालना चालू कर दिया पूरे राधौगढ़ ब्लॉक में फसलें कटाई चालू हो गई है। तीन-चार दिन पहले मौसम में अचानक बदलाव आने के कारण व हाल ही हुई बारिश से किसान चिंतित हैं।

राधौगढ़ ब्लॉक में ज्यादातर नुकसान नहीं हुआ है सिर्फ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं थोड़ा मामूली तेज पानी गिरा था और किसी किसी जगह बिल्कुल भी नहीं 3 दिन पहले चली तेज हवा के कारण पूरे राधौगढ़ ब्लॉक में चना एवं गेहूं की फसल ज्यादातर किसानों की फसल आड़ी गई है जिससे काफी किसानों को नुकसान हुआ है। कुछ दिनों बाद होली के लगभग गेहूं और चने की कटाई भी चालू हो जाएगी मौसम के डर के कारण किसान की फसल को भी निकालने को मजबूर है। सोयाबीन की फसल किसानों के हाथ नहीं लग पाई है। ऐसे में बिन मौसम बरसात होने से किसान फिर चिंता में है।
खबरें और भी हैं...