पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Shehzadi Massacre In Case Of Attack On Police Force The Crooks Were Rewarded 50 Thousand

शहजादी हत्याकांड: पुलिस बल पर हमले के मामले हत्थे चढ़े बदमाश 50 हजार का था इनाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धरनावदा और फतेहगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई

शहजादी हत्याकांड, पुलिस बल पर हमला सहित अन्य अपराध में फरार चल रहे इनामी बदमाशों को धरनावदा, फतेहगढ़ और कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया था।

6 दिसंबर 2017 को पारदी बदमाशों ने शहजादी पारदी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो गुटों में विवाद हुआ था। मृतिका के परिजनों की शिकायत पर 7 नामजद एवं 2-3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी वारदात के बाद से ही भाग निकले थे। इनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

धरनावदा थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि आरोपी बालूराम पारदी को पकड़ा है। वहीं कनारी गांव में पारदियों के ठिकानों पर 14 अक्टूबर 2017 को दबिश देने गई पुलिस बल पर हमला किया गया था। आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग की थी। इस मामले में हरिसिंह पारदी, आरोपी विशाल पारदी निवासी कनारी को पकड़ा।

कैंट और फतेहगढ़ पुलिस ने भी दबोचे:- 9 जनवरी को फतेहगढ़ थाने के गांव निवेरी के जंगल में डकैती की योजना बना रहे पारदी बदमाश गोविंद पारदी को बंदूक के साथ पकड़ा है। कैंट थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय एवं उनकी टीम ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले 20,000 के इनामी आरोपी मनोज पारदी को पकड़ा। बदमाशों की धड़-पकड़ के लिए हड्डीमिल, गोकुल सिंह का चक, बीलाखेड़ी, कनेरा के अतिरिक्त राजस्थान के खाटूश्यामजी आदि स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी,इसके बाद आरोपी हाथ लगे।

खबरें और भी हैं...