पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Shri Siddhachakra Mahamandal Legislative And Vishwashtani Mahayagya Organized

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना| हनुमान गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री आदिनाथ जिनालय पर चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान में सोमवार को 1024 अर्घ्य समर्पित किये गए।

आचार्यश्री विद्या सागरजी महाराज एवं मुनि पुंगव सुधा सागरजी महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका मां प्रतिभा मति माताजी एवं सुयोग मति माताजी के सानिध्य में यह विधान प्रतिदिन चल रहा है। इस अवसर पर विधानाचार्य संजय शास्त्रीजी एवं त्रिलोक जैन काका के निर्देशन में प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से मंगलाष्टक के साथ भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात संगीतमय विधान आरंभ होता है। जिसमें श्रद्धालु अनंतानंद भगवान सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना कर रहे हैं। विधान का समापन मंगलवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। इस मौके पर प्रात: मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, सरस्वती पूजन, गुरुपूजन उपरांत विश्व शांति की कामना से महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न इंद्र-इंद्राणी बने श्रद्धालु पूर्णा हूति देंगे। वहीं रात्रि 8 बजे से 48 दीपों के साथ भक्तांबर जी का संगीतमय पाठ का आयोजन होता है।
खबरें और भी हैं...