पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya And Shri Ram Katha From Today

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं श्रीराम कथा आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झागर| ग्राम में पुलिस चौकी के सामने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 15 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिसमें भागवत कथा व्यास पं. शिवदयाल भार्गव पीपलखेड़ी वालों द्वारा श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कथा का 21 मार्च तक चलेगी।

पूर्णाहुति पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक द्वारा प्रथम दिवस भागवत महात्म एवं परीक्षित श्राप, दूसरे दिन कपिल आख्यान, सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र, जड़ भरत की कथा, चित्रकेतु आख्यान, एवं प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में अधिक से अधिक संख्या में आकर धर्म लाभ लें।
खबरें और भी हैं...