पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Smugglers Going To Sell Rajasthan Teak From Vidisha District Forest Staff Cordoned Off At Chanchauda Caught 1 The Rest Absconded

विदिशा जिले से राजस्थान सागौन बेचने जा रहे तस्करों को वन अमले ने चांचौड़ा में घेरा, 1 पकड़ा, बाकी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा जिले के लटेरी के जंगलों में करते हैं कटाई, राजस्थान में खुलेआम होती है बिक्री

राजस्थान में होती है खपत

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मप्र में सागौन की बिक्री पर रोक है। जबकि राजस्थान में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। इसलिए ज्यादातर मामलों में तस्करों की मंजिल राजस्थान का मनोहरथाना शहर होता है। जहां बड़े पैमाने पर सागौन बिकती है। उन्होंने यह भी बताया कि गुना में अब सागौन के जंगल बहुत कम बचे हैं। सबसे ज्यादा कटाई विदिशा जिले के लटेरी में होती है। वहां से वे मोटर साइकलों पर लादकर इन्हें जंगल के रास्तों से राजस्थान ले जाते हैं।

बीनागंज में सागौन की 14 सिल्ली के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।

चांचौड़ा | सागौन की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार बीनागंज के पास वन विभाग ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की। हालांकि बाकी अन्य भागने में कामयाब रहे।

वन विभाग के सुनील कुमार खरे, मुरारी शर्मा, प्रभात कुमार, पवन सहरिया आदि की टीम ने सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की। आरोपी कमर खान पुत्र गब्बर खान निवासी वीरपुर मलानिया तहसील लटेरी जिला विदिशा को गिरफ्तार भी किया गया। यह लोग मोटर साइकल से सागौन ले जा रहे थे। जब घेराबंदी हुई तो आरोपियों में भगदड़ मच गई। वे तीन मोटर साइकल और सागौन की 14 सिल्ली मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए।
खबरें और भी हैं...