पुलिया की रेलिंग काम पूरा होने से पहले ही उखड़ी
ब्यावरा से सुठालिया, मधुसूदनगढ़, सिरोंज 80 किमी सड़क निर्माण कार्य जारी है। जिसमें मधुसूदनगढ़ से एक किमी दूरी बनी पुलिया बनाई गई है। उक्त पुलिया की रेलिंग पुलिया बनने के चंद दिनों बाद ही उखड़ गई है। रेलिंग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यहां दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया है।
वहीं लोगों ने निर्माण कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही इस तरह से रेलिंग क्षतिग्रस्त होने पर कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उक्त मार्ग पर ब्यावरा से मधुसूदनगढ़ 40 किमी सीसी सड़क बनी है। जिसमें शेष कार्य बाकी है। इस निर्माण कार्य के चलते मधुसूदनगढ़ में 4 किमी लंबा बायपास बनना है। वहीं गुना-मधुसूदनगढ़ रोड पर इसके लिए ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। लेकिन अभी तक बायपास निर्माण कार्य अटका हुआ है।