पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News The District Hospital Staff Said That The Child Was In Danger And Sent The Maternity To A Private Hospital Delivery From Caesar Mother Child Was Healthy

जिला अस्पताल के स्टाफ ने जिंदगी खतरे में बताकर प्रसूता को निजी अस्पताल भेजा, वहां सीजर से डिलेवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सिविल सर्जन की भी नहीं सुनी

जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में असंवेदनशीलता का एक और नमूना सामने आया है। महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने झागर से रेफर होकर आई प्रसूता का पहले तो इलाज करने से इंकार कर दिया, कहा कि जच्चा, बच्चा का बचना ही मुश्किल है। इसलिए निजी अस्पताल ले जाएं। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. एसके श्रीवास्तव ने हस्तक्षेप किया तब इलाज शुरु हुआ। इसके बाद भी मेटरनिटी के स्टाफ ने प्रसूता के परिजनों को इतना डरा दिया कि उन्हें मजबूर होकर निजी अस्पताल में डिलेवरी करानी पड़ी। जहां आधा घंटे में हुए सीजर के बाद उसने शिशु को जन्म दिया। इस घटनाक्रम के बाद साफ हो गया है कि जिम्मेदार कितने असंवेदनशील हो चुके हैं।

झागर से रेफर किया था

बमोरी के गांव मथुरालाल चक निवासी आसू खान की प|ी नर्गिस को प्रसव पीड़ा के चलते परिजन झागर डिलेवरी पाइंट पर लेकर पहुंचे थे, यहां से महिला को गुना रेफर किया। आसू खान ने बताया कि मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां मौजूद डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि प्रसूता की स्थिति ठीक नहीं है। हम न तो बच्चे की गारंटी ले सकते हैं और न ही उसकी मां की। यह कहते हुए इलाज तक शुरू नहीं किया। जानकारी मीडिया तक पहुंची तो सिविल सर्जन के संज्ञान में पूरा मामला लाया गया। उनके हस्तक्षेप के बाद महिला के ऑक्सीजन लगाया और इलाज शुरू कर दिया। तभी वहां मौजूद स्टाफ ने प्रसूता के परिजनों से कहा कि यहां इलाज की गारंटी कोई नहीं है।

हमे जबरन भगाया

प्रसूता के परिजनों का कहना है कि हम सबसे पहले झागर पहुंचे, वहां से जिला अस्पताल भेजा। अगर हम मर्जी से निजी अस्पताल जाते तो पहले ही चले जाते। सरकारी अस्पताल जाए थे, लेकिन यहां ऐसा गठजोड़ चल रहा है कि इतना दबाव बना दिया जाता है कि लोग मरीज को निजी अस्पताल ले जाने को मजबूर हो जाते हैं।

मामले की जांच करेंगे

-डॉ. एसके श्रीवास्तव, सिविल सर्जन
खबरें और भी हैं...