पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News The Police Surrounded The Ganja Smuggler While Waiting For The Customer

ग्राहक का इंतजार करते रहे गांजा तस्कर को पुलिस ने घेरकर पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

5 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा आरोपी

गुना | कुंभराज पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ पकड़ा है। आरोपी कुलदीप मीना स्मैक कारोबार में लिप्त था। पुलिस को सूचना मिली तो उसे मृगवास से हिरासत में लिया। जांच करने पर उसकी जेब से 5 ग्राम स्मैक जब्त की गई। आरोपी पिपलिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

गुना | गांजे की तस्करी में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से 5 किलो गांजा और एक बाइक भी जब्त की गई है। लंबे समय से यह इसी कारोबार में लिप्त था। टीआई अवनीत शर्मा को सूचना मिली थी कि आरोपी फिर गुना आ रहा है। इसलिए उन्होंने इसे हिरासत में लेने के लिए प्लानिंग तैयार की। आरोपी दीपाकर पुत्र गजराज सिंह अहिरवार अशोकनगर जिले के बेरखेड़ी थाना बहादुरपुर का रहने वाला था। यह अपनी बाइक पर सवार होकर गांजा लेकर सीधा प्रताप छात्रावास पहुंचा। यहां वह ग्राहक का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान पुलिस ने इसे अपने घेरे में लेकर हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास 50 हजार रुपए कीमत का 5 किलो गांजा और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने भी पता कर रही है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन हैं। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
खबरें और भी हैं...