फिर हवा का रुख बदला, दिन-रात का पारा 10 लुढ़का
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से हवा का रुख एक बार फिर बदल गया है। गुरुवार तक नम व गर्म दक्षिणी हवा चल रही थीं। इससे तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। अब सिस्टम कमजोर होने से हवा का रुख बदल गया।
एक बार फिर उत्तर से ठंडी हवा चलने लगी है। इनमें नमी का स्तर भी बहुत कम होता है। इसलिए सुबह की आर्द्रता भी घटकर 45 फीसदी पर आ गई। जबकि गुरुवार को यह 60 फीसदी से ज्यादा थी। वहीं शाम की आर्द्रता 23 प्रतिशत रह गई। फिलहाल दो-तीन दिन मौसम में हल्की ठंडक बनी रह सकती है। उसके बाद तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा।
20 को हो सकती है बारिश, पारा 32-330 के बीच रहेगा
17 से 20 मार्च के बीच तापमान 32 तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान 20 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना भी है। उसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। इसके बावजूद मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही बने रहने की संभावना है।
दिन का तापमान 5 दिन से से लगातार सामान्य से कम
इस बार मार्च का पहला पखवाड़ा खत्म होने को आया है, लेकिन वातावरण में ठंडक बनी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। शुक्रवार को दिन का पारा 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई। बीते 4-5 दिन से रात का पारा 15 डिग्री के आसपास ही बना हुआ था। पहली बार इसमें कुछ गिरावट आई।
गर्मी शुरू होते ही बायपास रोड पर मृगमारिचिका दिखाई देने लगी है।