पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Third Accident In 1 Month 5 People Injured On Highway Near Myna

म्याना के पास हाईवे पर 1 माह में तीसरा हादसा, 5 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साक्षी कॉलेज के सामने बोलेरो और मार्शल भिड़ीं

गुना | म्याना के पास एक माह के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा हादसे हो चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। इनमें से तीन हादसे तो साक्षी कॉलेज के सामने वाले हिस्से में हुए हैं। 7-8 मार्च की दरमियानी रात को करीब ढाई बजे साक्षी कॉलेज के सामने एक और हादसा हो गया। एक बोलेरो और मार्शल गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत होने से उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए।

फेर लेन होने के बावजूद ऐसा हादसा होना अपने आप में आश्चर्यजनक है। बताया जाता है कि दोनों में से एक वाहन रांग साइड आ गया था। टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई। उसमें सवार निरपाल जाट, ओमवीर जाट, रवि जाट, भानुप्रताप व सुनीता जाट इस घटना में घायल हो गए। यह सभी दतिया जिले के इंदरगढ़ के बताए जाते हैं। उनकी गाड़ी सही साइड पर आ रही थी जबकि मार्शल वाहन सामने से आया। घटना की जानकारी मिलते ही 108 वाहन मौके पर पहुंच गया।

इसी जगह पर एक माह पूर्व हुई थी तीन मौतें : साक्षी कॉलेज के आसपास सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। करीब एक माह पूर्व यहां हुए एक हादसे में राघौगढ़ निवासी 3 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी दो अन्य हादसे इसी स्पॉट पर हो चुके हैं। खास बात यह है कि यहां कोई खतरनाक मोड़ भी नहीं है।
खबरें और भी हैं...