पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Trolley Overturned Tractor Overturned Suddenly More Than 30 Injured 6 Serious

तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर को अचानक मोड़ा तो पलटी ट्रॉली, 30 से ज्यादा घायल, 6 गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान के सिरसोद से फसल काटने बमोरी के कपासी जा रहे थे मजदूर

सिरसौद खुर्द (राजस्थान) से बमोरी के कपासी आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार को पलट जाने से उसमें सवार 30 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। इनमें से कम से कम आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जाती है। सभी घायलों को राजस्थान के केलवाड़ा ले जाया गया। हालांकि जिला अस्पताल में घटना की सूचना मिल गई थी। यहां भी डाॅक्टरों की टीम पूरी तरह से तैयार थी पर केलवाड़ा का अस्पताल पास होने की वजह से उन्हें वहीं भेज दिया गया।

यह घटना सुबह पौने 10 बजे तेजाजी मंदिर के पास पाड़ोन तिराहे पर हुई। लोगों ने बताया कि ड्राइवर हेतराम ने तेज रफ्तार से चलते हुए अचानक ट्रैक्टर को मोड़ा। इसी से असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में कम से कम 50 लोग सवार थे। घटना में 30 को चोट आई। कई को फैक्चर हो गए। घटना के बाद लोगों की मदद करने की जगह आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि राजस्थान की ओर से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में मजदूरों को लाया जा रहा था।

8 लोगों के मरने की खबर आई थी, अलर्ट पर था अस्पताल : इस घटना की सूचना अस्पताल में पहुंच गई थी। शुरूआत में यह खबर आई कि ताल प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट पर आ गया था। घायलों के लिए स्ट्रेचर निकालकर बाहर रख लिए गए। बाद में सूचना आई कि आधा दर्जन गंभीर घायल हैं। सभी को राजस्थान के अस्पतालों में ले जाया गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ही सभी घायलों को राजस्थान ले गए

हादसाें के दौरान एंबुलेंस सेवाएं समय पर उपलब्ध न होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस घटना में भी ऐसा ही हुआ। मौके पर पुलिस तो पहुंच गई थी लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए ही राजस्थान भेजा गया। इनसे सामान्य आवाजाही भी नहीं होना चाहिए। घायलों को ले जाने के लिए तो यह बिल्कुल उपयुक्त वाहन नहीं हैं।

पाडोन के तिराहे पर मजदूर ले जा रही ट्रॉली पलट गई।
खबरें और भी हैं...