पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Two Accused Of Online Cheating Of 3 Crores Arrested In 13 States

13 राज्यों में 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों पर कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा सहित 13 राज्याें में 50 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज

10 साल से कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी

आरोपी पप्पू मंडल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 साल से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। जो फोन कॉल कर लोगों से एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर उनके खातों से पैसा निकालते हैं। इसके अलावा फिसिंग पेज, एसएमएस फ्रॉड, वाॅलेट फ्राड को अंजाम देते हैं। ।

गुना | देश भर के 13 राज्य में ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरोह के 2 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। एक पुराने मामले में पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पूछताछ यह खुलासा हुआ। आरोपियों पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। कैंट थाना क्षेत्र में पिछले साले सीताराम काॅलोनी निवासी शशिशंकर गोस्वामी को बैंक अधिकारी बनकर ठगी का शिकार बनाया था। आरोपी एटीएम कार्ड नंबर, बैधता और सीवीवी नंबर पूछकर बैंक खाते से 49980 रुपए उड़ा दिए थे। सायबर सेल ने फरियादी के साथ हुई धोखाधडी के तरीके को समझते हुए यह जानकारी प्राप्त कर ली कि झारखंड से कॉल किया था एवं पे-यू वॉलेट का इस्तेमाल कर आवेदक की राशि निकाली गई। पे-यू वाॅलेट धर्मेंद्र सिंह निवासी रामपुरा बघेलन, जिला सतना के नाम पर दर्ज है। वाॅलेट पेयू पर जो मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड किया गया था, इसी आधार पर झारखण्ड निवासी पप्पू मंडल एवं धमेंद्र को गिरफ्तार किया।

मैसेज करके पूरी जानकारी लेते थे:- आरोपियों ने मैसेज करके ठगी का तरीका निकाला था। एसपी तरुण नायक ने बताया कि आरोपी पप्पू तीसरी कक्षा तक पढ़ा है लेकिन वह शानदार अंग्रेजी बोलता है। आरोपी मैसेज करते थे। इसमें खुद का नंबर भी डाल देते थे। लोग इस लिंक को खोलते ही आरोपियों के झांसे में फंस जाते थे।
खबरें और भी हैं...