दो मामले: रंजिश में तीन युवकों से मारपीट
होली के दिन हुए विवाद में पुलिस ने कई लोगों पर मामले दर्ज किए। चांचौड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौराह पर एक युवक की मारपीट कर दी गई। वहीं कैंट थाना क्षेत्र में भी दो युवकों के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चांचौड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौराह पर दीपक भील की अनिल और सुनील मीना ने मारपीट कर दी। युवक घायल हुआ, शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर हरिजन एक्ट, मारपीट सहित कई धारा में प्रकरण दर्ज किया। वहीं दूसरा विवाद कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी में हुआ। पूरन जाटव की इस क्षेत्र में रहने वाले सोनू बाल्मिकी ने मारपीट की। इसके अलावा गुलाबगंज निवासी गिर्राज ओझा के साथ भी इसी क्षेत्र में रहने वाले जीतू लोधा ने मारपीट कर दी। विवाद की वजह पूर्व रंजिश बताई जाती है।