पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Two Sides Involved In Taking The Girl 4 Injured Including Woman In Firing

युवती को लेेकर दो पक्ष उलझे, फायरिंग में महिला सहित 4 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना | पारदी युवती को छोड़ने को लेकर दो पक्ष उलझ पड़े। दो दिन से बीलाखेड़ी में यह विवाद चल रहा है। हालांकि पुलिस ने शिकायत के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। धरनावदा थाना क्षेत्र के बीलाखेड़ी निवासी रंजीता पारदी और पवन पारदी पक्ष में विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रंजीता की शिकायत पर पवन पारदी, पर्वत, प्रमोद, पवन, सिमरन सहित 11 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। दरअसल पवन पारदी की बहन सिमरन को उसके पति करण ने 3 साल पहले छोड़ दिया था, वह दिल्ली से अपने घर आया था। इसी वजह से शुक्रवार विवाद हुआ, पवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीता पारदी, सुरैया पारदी एवं अन्य लोगों की मारपीट की। फायरिंग में महिलाएं छर्रे लगने से घायल हुईं। आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था।

शनिवार को भी उलझे

इस बात को लेकर शनिवार को भी विवाद हुआ। पवन पारदी ने शिकायत दर्ज कराई कि रंजीता, सुरैया, धर्मपाल, करण आदि ने मिलकर उस पर हमला किया, फायरिंग भी की। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पारदी पक्ष में हुआ विवाद ठंडा नहीं हो पा रहा है। हालांकि मामले दर्ज हो चुके हैं। लेकिन यह मौका देकर उसके दूसरे पर हमला कर देते हैं।

खबरें और भी हैं...