पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Women39s Week Combine Beauty Tips With Karate Taught And Respected

वुमन्स वीक: ब्यूटी टिप्स के साथ जूडाे कराटे सिखाया और सम्मान भी हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_गुना |जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा रेनबो समिलाना वुमन्स वीक का आयोजन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में हेल्थ अवेयरनेस डे पर डॉ. प्रियंका सोनी द्वारा डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विंग चेयरपर्सन अंजू शर्मा ने की, कार्यक्रम संयोजक अंतु बंसल, प्रियंका सोनी, अंत में आभार अवनि शर्मा ने दिया। इसी क्रम में एजुकेशन डे व सुरक्षा डे पर स्थानीय शासकीय माध्यमिक विद्यालय पत्रकार कॉलोनी में महिला सुरक्षा पर आत्म रक्षा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें होस्टल में रहने वाली 70 लड़कियों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण अंजू भदौरिया द्वारा दिया गया। साथ ही वरिष्ठ अध्यापिका कलिका चतुर्वेदी द्वारा लड़कियों को कॅरियर मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा होस्टल की संचालिका पिंकी सोनी को सम्मानित किया गया। पर्ल ब्यूटी पार्लर पर अंजू शर्मा द्वारा ब्यूटी टिप्स का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। 8 मार्च महिला दिवस पर क्राइस्ट स्कूल गुना में महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सभी ने भाग लिया। महिला सप्ताह के समापन अवसर पर गुना डीएसपी विवेक शर्मा व फादर सेविस्टिन द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू शर्मा ने की व आभार सचिव अवनि शर्मा ने दिया।*photocaption*
खबरें और भी हैं...