बलदाऊजी से शुरू होगी किसान सम्मान यात्रा
ग्वालियर| भाजपा किसान मोर्चा की किसान सम्मान यात्रा रविवार को सुबह 10 बजे मथुरा स्थित बलदाऊजी मंदिर से शुरू होगी।...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 04:35 AM IST
ग्वालियर| भाजपा किसान मोर्चा की किसान सम्मान यात्रा रविवार को सुबह 10 बजे मथुरा स्थित बलदाऊजी मंदिर से शुरू होगी। यह यात्रा दोपहर 1 बजे करीब मुरैना आएगी, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा की अगवानी करेंगे। यहां किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा का आयोजन एक से 15 अप्रैल तक प्रत्येक क्षेत्र में विधायक के नेतृत्व में किया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत व जिलाध्यक्ष भरत दांतरे ने शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान दी। यात्रा की शुरुआत में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक योजनाओं की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री आज आएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अप्रैल को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आएंगे। वे इस दिन दोपहर 1.35 बजे विमान से यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मुरैना जाएंगे।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.मुख्यमंत्री आज आएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अप्रैल को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आएंगे। वे इस दिन दोपहर 1.35 बजे विमान से यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मुरैना जाएंगे।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Gwalior News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: बलदाऊजी से शुरू होगी किसान सम्मान यात्रा
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)