स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को 30 महिलाओं को बांटे सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट
मां शीतला जनहितकारी महिला मंडल द्वारा सेवा गांव में आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हो गया। इस...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 04:20 AM IST
मां शीतला जनहितकारी महिला मंडल द्वारा सेवा गांव में आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट बांटने के लिए सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह सेवा गांव पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। जिसके तहत क्षमता वृद्धि विकसित करने की योजना के तहत इन महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। सिलाई प्रशिक्षण लेने के बाद अब ये ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार का भरण-पोषण करने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान कर सकेंगी।
इस अवसर पर मां शीतला जनहितकारी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा-राकेश सिंह, सरपंच भारत सिंह, आरके सक्सैना, डीएस जादौन, पूजा शर्मा, कल्पना, जसराम प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सिलाई प्रशिक्षण ले चुकी किशोरी को प्रमाण-पत्र वितरित करते स्वास्थ्य मंत्री।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.इस अवसर पर मां शीतला जनहितकारी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा-राकेश सिंह, सरपंच भारत सिंह, आरके सक्सैना, डीएस जादौन, पूजा शर्मा, कल्पना, जसराम प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सिलाई प्रशिक्षण ले चुकी किशोरी को प्रमाण-पत्र वितरित करते स्वास्थ्य मंत्री।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Gwalior News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को 30 महिलाओं को बांटे सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)