- अभी दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा
Dainik Bhaskar
Oct 11, 2019, 01:11 PM ISTग्वालियर। राजस्थान के रास्ते अंचल से मानसून की विदाई हो गई है। अब रात के मौसम में ठंडक आना शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञानी डीपी दुबे के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रास्ते मानसून विदा हुआ है।
ये भी पढ़ें
मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में और गिरावट आएगी। अभी दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास लोग करेंगे। मौसम विज्ञानी डीपी दुबे के अनुसार 20 के बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोग रात में हल्की सर्दी का अहसास करेंगे। अभी दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।