पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संगीत स्वरांजलि कार्यक्रम 15 काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर। पं. राजाभैया पूछवाले संगीत परिषद की ओर से ग्वालियर घराने के गायक स्व. पं. राजाभैया पूछवाले और उनके पुत्र पं. बालासहेब पूछवाले की पुण्य स्मृति में 15 मार्च को पड़ाव स्थित तानसेन कला वीथिका में संगीत स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजा मानासिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय शर्मा मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता गंगादास की बड़ी शाला के महंत रामसेवकदास करेंगे। कार्यक्रम में श्रीराम उमड़ेकर का सितार वादन एवं मुंबई की गौरी पाठारे का गायन होगा। इसमें सहयोगी कलाकारों के रूप में विवेक बंसोड़, अनंत मसूरकर और संजय राठौर मौजूद रहेंगे।
खबरें और भी हैं...