- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News 15 Patients From Five Districts Of The Region Will Send Them To The Family After Holi
अंचल के पांच जिलों के 15 मरीज स्वस्थ इन्हें होली के बाद परिजन के पास भेजेंगे
मानसिक आरोग्यशाला में इलाज के बाद ठीक हो चुके मरीजों को उनकी घर वापसी कराने में अब सफलता मिलती दिख रही है। पिछले 6 साल से चल रही कोशिशों के तहत यह पहली बार है कि एक साथ भेजे गए 11 मरीजों को सागर और दमोह में उनके घरों पर परिजनों ने स्वीकार कर लिया। पुलिस बल के साथ इन मरीजों को उनके घर भेजा गया था। हालांकि शुरूआत में परिजनों ने ना-नुकुर की थी लेकिन पुलिस और मानसिक आरोग्यशाला के स्टाफ ने जब समझाया कि उनके मरीज अब ठीक हो चुके हैं और उन्हें अब अपनों के साथ की जरूरत है, तब जाकर उन्होंने उन्हें स्वीकार किया।
मानसिक आरोग्यशाला के डॉ. नंदकुमार सहाय ने बताया कि सागर में 9 और दमोह में 2 मरीजों को उनके परिजनों को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि रविवार को फिर से दो मरीजों को छतरपुर जिले में उनके परिवारों से मिलाने पुलिस के साथ भेजा गया है।
वहीं, होली के बाद पुलिस बल ग्वालियर संभाग के जिलों में मरीजों की घर वापसी कराएगा। इसमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना और भिंड जिले के मरीज शामिल हैं। इन जिलों के मरीजों की संख्या 15 है, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।