पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

150 कॉलेजों ने गड़बड़ी छुपाने के लिए नहीं भरा पीएआर फॉर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनियमितताएं कर डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) और बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कॉलेजों को पकड़ने के लिए लागू किए गए परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट सिस्टम को अंचल में कॉलेज संचालकों व जेयू अफसरों की जुगलबंदी पलीता लगा रही है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन द्वारा लागू की गई इस व्यवस्था के तहत 31 दिसंबर तक कॉलेजों को बिल्डिंग, स्टाफ और अकाउंट्स की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी थी, लेकिन अंचल में सिर्फ दो कॉलेजों ने ही जानकारी भेजी। बाकी कॉलेजों को संबद्धता न देने के लिए काउंसिल ने जेयू को पत्र लिखा। इसे दबाकर अब कॉलेजों को संबद्धता देने की तैयारी की जा रही है। }शेष पेज 2 पर

}एनसीटीई के पत्र को भी जीवाजी विश्वविद्यालय ने दबाया

}अब नए सत्र के लिए संबद्धता देने की प्रक्रिया कर दी शुरू

अभी तो हम कॉलेजोंे का इंस्पेक्शन करा रहे हैं

अभी एनसीटीई से हमें कोई जानकारी नहीं मिली है कि किन कॉलेजों ने पीएआर में डिटेल भरी है या नहीं। इस कारण हम अभी इन कॉलेजों का इंस्पेक्शन करा रहे हैं। आगे एनसीटीई से जो जानकारी आएगी, उस आधार पर संबद्धता देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
डीडी अग्रवाल, डीसीडीसी जीवाजी यूनिवर्सिटी

next

DB Star
खबरें और भी हैं...