- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News 18 Lakhs Cheated On The Promise Of Getting A Contract Of Pantryman In Trains
ट्रेनों में पेंट्रीकार का ठेका दिलाने का झांसा देकर 18 लाख ठगे
चार पर केस दर्ज
महाराजपुरा क्षेत्र में एक ठेकेदार को ट्रेनों मेंं पेंट्रीकार का ठेका दिलाने के नाम पर चार लोगों ने 18 लाख रुपए ठग लिए। जब ठेका न मिलने पर उसने रुपए वापस मांगे तो आरोपी उसे धमकाने लगे। पुलिस ने ठेकेदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महाराजपुरा थाना टीआई मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि पीएचई में ठेकेदार राजेंद्र सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह भदौरिया निवासी डीडी नगर की अवधेश सिंह भदौरिया निवासी पुष्कर कालोनी से मित्रता है। तीन वर्ष पूर्व अवधेश ने राजेंद्र सिंह से ट्रेनों की पेंट्रीकार के ठेके में एक चक्कर पर 10-15 हजार रुपए का फायदा बताया। राजेंद्र सिंह फायदे की बातों के चक्कर में आकर ठेका लेने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद अवधेश ने राजेंद्र की मुलाकात राजेश, प्रकाश कुमार और मुकेश से कराई। अवधेश ने बताया कि इनके पास भी पेंट्रीकार के ठेके हैं, इनकी मदद से ही पेंट्रीकार का ठेका मिलेगा। इन लोगों की बातों में आकर राजेंद्र सिंह ने सिंह कैटर्स एंड वेंडर्स नई दिल्ली, ओम सांई कैटर्स एंड वेंडर्स पहाड़गंज के खातों में पांच बार में 18 लाख रुपए जमा कराए। रुपए जमा कराने के बाद आरोपी उन्हें आश्वासन देते रहे कि जल्द ही उनका ठेका हो जाएगा, लेकिन ठेका नहीं मिला।