पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक माह बाद भी 1800 छात्रों को नहीं मिल सके सर्टिफिकेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई) परिसर में आयोजित सर्जिकल स्ट्राइक, फिजिकल फिटनेस सहित कई थीम पर किए गए मार्च पास्ट में शामिल 1800 स्कूल स्टूडेंट्स सर्टिफिकेट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस मार्च पास्ट मंे केंद्रीय विद्यालय, आरकेवीएम सहित 12 से अिधक स्कूल के छात्र शामिल हुए थे।


फिट इंडिया, खेलो इंडिया अभियान में स्कूल स्टूडेंट्स में हेल्थ के प्रति जागरुकता लाने के लिए गत एक फरवरी को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालाकोट एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक सहित कई कैटेगरी मंे मार्च पास्ट व मार्च डिस्प्ले किया। कार्यक्रम में एलएनआईपीई कुलपति डॉ. दिलीप डुरेहा सहित कई अतिथि मौजूद थे। सर्टिफिकेट न देने के मामले मंे जब एलएनआईपीई के अफसरों से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी सभी अफसरों के साइन नहीं हो पाए हंै। इस कारण यह दिक्कत आ रही है।

15 दिन तक की रिहर्सल

एलएनआईपीई में आयोजित मार्च डिस्प्ले व पास्ट में 12 स्कूलों के 1800 स्टूडेंट शामिल किए गए। इसके रिहर्सल के लिए एलएनआईपीई के स्टूडेंट्स ने 15 दिन तक इन स्कूल स्टूडेंट्स को रिहर्सल करवाया।

रेसकाेर्स रोड स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन।

परेशान हो रहे हैं

मेरे बेटे ने एलएनआईपीई परिसर में आयोजित मार्च डिस्प्ले में सेंट्रल स्कूल की ओर से भाग लिया था। स्कूल की टीम विजयी रही। अफसरों ने कहा कि सभी बच्चों को जल्द ही सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, लेकिन आज तक सर्टिफिकेट नहीं मिले हैं। एलएनआईपीई के अफसर कहते हैं कि हमने सर्टिफिकेट भेज दिए हैं वहीं स्कूल कह रहे हैं कि सर्टिफिकेट मिले नहीं है। हमने इस मामले की शिकायत कलेक्टर सहित अन्य अफसरों से की है।
रामरूप, अभिभावक

शीघ्र मिल जाएंगे सर्टिफिकेट

सर्टिफिकेट में कई अतिथियों के साइन होना थे। सर्टिफिकेट भी काफी ज्यादा है, इस कारण देर लग रही थी। हम ने अब साइन करा लिए हैं। शीघ्र ही सर्टिफिकेट बच्चों को प्रदान किए जाएंगे।
एमके सिंह, रजिस्ट्रार, एलएनआईपीई

{एलएनआईपीई में एक फरवरी को छात्रों से कराया था मार्च पास्ट और डिस्प्ले... **
खबरें और भी हैं...