- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News 22 Operators Did Not Submit Tax One Week39s Chance Otherwise Permit Will Be Canceled
22 ऑपरेटरों ने जमा नहीं कराया टैक्स, एक सप्ताह का मौका वर्ना निरस्त होंगे परमिट
परिवहन विभाग के अल्टीमेटम के बाद भी जिले 22 बस ऑपरेटर ने टैक्स जमा नहीं कराया। इस बात को लेकर आरटीओ एमपी सिंह ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक सप्ताह के अंदर यदि टैक्स जमा नहीं कराते तो उनका परमिट खत्म कर दिया जाएगा। फरवरी में 49 बस ऑपरेटर को नोटिस जारी किया था। इनमें से 22 ने टैक्स जमा कर दिया था। ग्वालियर जिले को राजस्व वसूली के लिए 184.81 करोड़ रुपए का टारगेट दिया गया है। अब तक 168.91 करोड़ रुपए राजस्व वसूल चुका है।