पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

24 कैरेट सोना पिज्जा में तो 23 कैरेट गोल्ड आइस्क्रीम भी है यम्मी...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

60 हजार की आइस्क्रीम

इतनी महंगी आइस्क्रीम के बारे सुनकर अचंभा होना लाजमी है, लेकिन दुबई जैसे महंगे शहर में इस तरह की महंगी आइस्क्रीम की उम्मीद की जा सकती है। जी हां यहां के स्कूपी कैफे में शाही ब्लैक डायमंड ट्रीट आइस्क्रीम मौजूद है। इसकी खास बात यह है कि इसके ऊपरी हिस्से को वेनीला मशरूम्स, ईरानी केसर और 23 कैरेट सोने के गुच्छों से सजाया जाता है। इसे वेरसेज के बॉउल में परोसा जाता है और इसी ब्रांड की स्पून भी साथ में रखी जाती है। इसकी महंगी कीमत के कारण बताया जाता है कि अभी तक सिर्फ 2 आइस्क्रीम ही बिक पाईं हैं। ये विशेष ऑर्डर पर बनाकर तैयार की जाती है।

1 लाख का पिज्जा

पिज्जा का नाम आते ही बच्चों और बड़ों के मुंह में पानी आ जाता है और अमूमन सभी इसके लिए क्रेजी होते ही हैं, लेकिन आपसे कहा जाए कि 1 लाख का पिज्जा खाया है कभी तो आप हैरत से भर जाएंगे। मगर ये सच है माल्टा, मार्गो में ये महंगा पिज्जा तैयार किया जाता है और ग्राहकों के विशेष ऑर्डर पर उन्हें डिलीवर भी किया जाता है। इस स्वादिष्ट पिज्जा में इटैलियन भैंसों के दूध से बनी स्पेशल चीज की पतली तह का बेस होता है। साथ ही इसमें मशरूम्स और 24 कैरेट गोल्ड लीफ की स्टफिंग भी की जाती है, जो इसकी महंगी कीमत का बड़ा कारण है। इसकी एक स्लाइस की कीमत 18 हजार रुपए से भी ज्यादा है।

कई लोग भूख के लिए नहीं शान के लिए खाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही 1 लाख का पिज्जा और 60 हजार की आईस्क्रीम तैयार होती है, जो आम लोगों के बस की बात नहीं है।
खबरें और भी हैं...