- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News 436 E Rickshaws Increased In 9 Months Yet The Routes Could Not Be Determined
9 माह में 436 ई-रिक्शा बढ़े, फिर भी रूटों का निर्धारण नहीं हो पाया
प्रदेश के चार महानगर भोपाल, इंदौर और जबलपुर की तुलना में सबसे अधिक ई-रिक्शा ग्वालियर में हैं। जबकि यहां की आबादी ग्वालियर से काफी अधिक है। इसका कारण ग्वालियर में ई-रिक्शा के संचालन का अब तक ट्रैफिक प्लान यानी रूट का निर्धारण नहीं होना है। परिवहन विभाग द्वारा जुलाई से प्लान बनाते 436 ई-रिक्शा शहर में और बढ़ गए हैं। जुलाई में परिवहन विभाग में 1280 ई-रिक्शा दर्ज थे। लेकिन फरवरी में इनकी संख्या बढ़कर 1715 तक पहुंच गई है। 28 फरवरी को आदेश जारी कर संयुक्त परिवहन आयुक्त एमपी सिंह ने ई-रिक्शा की बिक्री और पंजीयन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
1 मई से ट्रैफिक प्लान लागू होगा
-एमपी सिंह, आरटीओ
अभी 1716 ई-रिक्शा चला रहे हैं मर्जी से
शहर में 1716 ई-रिक्शा हैं। सबसे अधिक ई-रिक्शा बाड़ा क्षेत्र और लश्कर क्षेत्र में चलते हैं। लश्कर क्षेत्र में टेंपो और ऑटो के साथ अन्य वाहनाें का दबाव रहता है। इससे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम होता है। यदि ई-रिक्शा के संचालन का ट्रैफिक प्लान बनकर लागू हो जाए तो लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी।
इन रूटों पर ई-रिक्शा चलाने का प्रस्ताव
{पाटनकर चौराहे से दौलतगंज रोड व महाराज बाड़ा क्षेत्र {कंपू में कस्तूरबा चौराहे से रॉक्सीपुल होते हुए महाराज बाड़ा क्षेत्र {लक्कड़खाना से महाराज बाड़ा क्षेत्र {हनुमान चौराहे से महाराज बाड़ा क्षेत्र {महाराज बाड़ा से सराफा बाजार और गश्त का ताजिया तक {बारादरी चौराहे से 7 नंबर चौराहे तक {सदर बाजार से 6 नंबर तक {कस्तूरबा चौराहे से नया बाजार लोहिया बाजार तक।
जनप्रतिनिधियांे ने कहा- ई-रिक्शा के नए रूट और शामिल हों तब लागू करें प्लान
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा के रूट तय करने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ई-रिक्शा शहर के अन्य स्थानों पर भी चल सकते हैं। नए रूट भी शामिल किए जाएं, इसके बाद ही रूट प्लान लागू किया जाए। जबकि तीन माह से परिवहन विभाग जनप्रतिनिधियों से ई-रिक्शा के निर्धारण के लिए प्लान मांग रहा था। लेकिन तब सुझाव नहीं मिले। अब फिर से परिवहन विभाग सात दिन के अंदर ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगेगा। इसके बाद 30 अप्रैल को लॉटरी सिस्टम से 715 ई-रिक्शा के रूट तय हांेगे। जबकि नया रूट प्लान एक मई से लागू कर दिया जाएगा।