पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूटीएस ऑन मोबाइल एप से जनरल टिकट निकालने पर 5 फीसदी की छूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तकनीकी खराबी से बेंगलुुरु-ग्वालियर फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान होकर लौटे

ग्वालियर| बेंगलुरु से ग्वालियर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने से बुधवार को यह फ्लाइट रद्द कर दी गई। स्पाइसजेट प्रबंधन के मुताबिक, फ्लाइट की तकनीकी खराबी दूर करने में समय लगा, जब फ्लाइट सही हुई उस समय तक देर हो चुकी थी। साथ ही शाम 6 बजे के बाद ग्वालियर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने की एयरफोर्स से विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। इसके चलते यह फ्लाइट रद्द कर दी। बेंगलुरु से ग्वालियर के लिए फ्लाइट सुबह 8:45 बजे रवाना होती है और ग्वालियर दोपहर 12:05 बजे पहुंचती है। वहीं ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट वापस जाने का समय दोपहर 12:20 बजे है। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह फ्लाइट रद्द कर दी गई। इससे ग्वालियर एयरपोर्ट से 45 यात्री निराश होकर लौट गए। 5 फरवरी को भी ग्वालियर-जम्मू फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई थी।

ग्वालियर| यूटीएस ऑन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ट्रेन के जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को 5% की छूट मिलेगी। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यूटीएस ऑन मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा आर-वॉलेट को रिचार्ज करते समय रिचार्ज मूल्य का 5% बोनस देने की वर्तमान योजना को यात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए 24 अगस्त 2020 तक बढ़ाया जा रहा है। अब कोई भी यात्री यदि अपना टिकट यूटीएस एप के माध्यम से लेता है तो उसे आर–वालेट के रिचार्ज पर अतिरिक्त लाभ मिलता रहेगा। यूटीएस मोबाइल एप से टिकट आप कहीं से कभी भी प्राप्त कर सकते है। हालांकि यह टिकट ट्रेन के अंदर सफर करने के दौरान बुक नहीं कर पाएंगे।
खबरें और भी हैं...