पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News 56 Tourist Group Postponed 404 Students39 Tour Canceled 400 Passengers Canceled Train Tickets In 24 Hours

56 टूरिस्ट ग्रुप ने टाली यात्रा, 404 छात्रों के टूर रद्द 24 घंटे में 400 यात्रियों ने रेल टिकट निरस्त कराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरोना वायरस के डर से जहां टूरिज्म इंडस्ट्री को झटका लगा है तो वहीं शहर में लोग सावधानी बरतने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। भारतीय पर्यटन संस्थान ने छात्रों के टूर रद्द कर दिए हैं। शहर में इस माह प्रस्तावित 56 विदेशी टूरिस्ट ग्रुप ने भी अपनी यात्री टाल दी है।

कोरोना वायरस का असर शहर के पर्यटन उद्योग पर दिखने लगा है। मार्च में 56 ग्रुप ग्वालियर आने वाले थे। इन सभी ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। इसका असर पर्यटन स्थलों के अलावा होटल और ट्रांसपोर्ट पर पड़ा है। यात्रा रद्द होने से शहर के पर्यटन उद्योग को 5.50 करोड़ रुपए का नुकसान होने की अाशंका है। उधर, ट्रेनों में पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों द्वारा टिकट निरस्त कराने की संख्या शुक्रवार को एकाएक बढ़ गई। स्थिति ये बनी कि रेलवे के आरक्षण काउंटरों पर टिकट निरस्त करने के बाद यात्रियों को लौटाने के लिए कैश कम पड़ गया। काउंटरों को चलाने के लिए स्टाफ को बुकिंग से 30 हजार रुपए अतिरिक्त लेना पड़े।

उधर, मप्र राज्य पर्यटन निगम के होटलों के लिए की गई बुकिंग पर असर पड़ा है। मार्च के आखिरी दिनों में इटली के सदस्यों ने यहां दस दिन की बुकिंग कराई थी, लेकिन अब उनका आना कैंसिल हो गया है। ये लोग ग्वालियर के साथ ओरछा, खजुराहो, चंदेरी और शिवपुरी भी जाने वाले थे। सभी जगह का कार्यक्रम निरस्त होने से पर्यटन उद्योग को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान होगा। पर्यटन निगम के अफसरों के मुताबिक, विदेश के साथ ही देशी पर्यटक भी बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं।
ट्रेवल ब्यूरो के मैनेजर प्रसन्ना माथुर का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से ग्रुप और परिवारों के साथ आने वाले विदेशी पर्यटकों ने प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया है। ऐसे ग्रुपों की संख्या 56 है। उधर, भारतीय यात्रा एवं पर्यटन संस्थान में पढ़ने वाले एमबीए के 154 छात्र इसी माह मनाली और नार्थ-ईस्ट जाने वाले थे, जबकि बीबीए के 250 छात्र चेन्नई टूर प्रस्तावित था। दाेनाें टूर प्रोग्राम कोराेना वायरस के चलते रद्द कर दिए गए हैं। खास बात ये है कि पेंशनर्स एसेसिएशन ने एहतियात के लिए 2 अप्रैल तक गाेरखी स्थित कार्यालय बंद कर दिया है।

स्कूल.. स्थानीय स्तर की परीक्षाएं भी स्थगित

सुबह तक निजी स्कूलों में स्थानीय स्तर पर होने वाली परीक्षाओं काे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। शाम को प्राइवेट स्कूलों में स्थानीय स्तर की परीक्षाएं स्थगित किए जाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए।

जेयू.. सेमीनार-कार्यशालाएं स्थगित कीं

जीवाजी यूनिवर्सिटी में मार्च में प्रस्तावित सभी सेमीनार और कार्यशालाएं स्थगित कर दी हैं। माइक्रो बॉयोलॉजी अध्ययनशाला में 17-18 मार्च, हेल्थ सेंटर में 20 अौर 21 मार्च को सेमीनार होना था।

सिनेमा.. ग्वालियर में 16 स्क्रीनें बंद

शहर के डीबी मॉल स्थित आइनॉक्स में 6 स्क्रीन, फन में 4 स्क्रीन व गोल्ड सिनेमा में 2 स्क्रीन के अलावा लश्कर में कैलाश, डिलाइट, मुरार में अल्पना व हजीरा व मानमंदिर सिनेमा संचालित एक-एक स्क्रीन बंद कर दी गई है।

जयविलास पैलेस.. डीजे नाइट्स स्थगित

जयविलास पैलेस में होने वाली दो दिवसीय डीजे नाइट्स को रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 20 मार्च से होना था। सिंबल ग्वालियर-इंडिया 2020 के नाम से होने वाले इस कार्यक्रम में तीन विदेशी डीजे परफॉर्मेंस के लिए आ रहे थे।

विशेष परिस्थितियों में ही करें मास्क का उपयोग : कलेक्टर

रेलवे स्टेशन.. लोग मास्क लगाकर कर रहे लंबी दूरी की यात्रा

पेट्रोल पंप.. रोज भीड़ से वास्ता इसलिए बचाव

किला.. 70 फीसदी तक घट गए पर्यटक


बाजार.. बच्चे को मास्क लगाकर ले जा रहे

टूरिज्म कॉन्क्लेव.. थर्मामीटर से मापा शरीर का तापमान

{डाॅ. महेंद्र पिपरोलिया के मोबाइल नंबर 7067321803 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

{011-23978046 पर प्रात: 8 से सांयकाल 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।


{यदि किसी को दिक्कत होती है तो वह नजदीक के अस्पताल, जिला अस्पताल या टोल फ्री नंबर 104 डायल कर सकता है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लोगों से आवश्यकतानुसार मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, हर व्यक्ति को मास्क पहनने की ज़रुरत नहीं है।

रेलवे स्टेशन पर यात्री मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा के लिए यात्री मास्क को अहमियत दे रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को टिकट कैंसिल कराने वाली भीड़ रही। उधर, झांसी मंडल के डीआरएम संदीप माथुर ने बैठक लेकर वायरस को लेकर अलर्ट रहने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल और डीजल भरने वाले युवक भी अपने बचाव के लिए मास्क लगा रहे हैं। वे आने से पहले और यहां से जाने के बाद सैनिटाइजर से अपने हाथ साफ कर रहे हैं, ताकि कोई खतरा न रहे।

कोरोना वायरस के चलते विदेशी पर्यटकों की संख्या घटी है। पिछले महीने 1282 विदेश पर्यटक किले पर पहुंचे थे। अब रोज 70% तक कम पर्यटक आ रहे हैं। अगले 15 दिन में किले पर विदेशी नहीं दिखेंगे।


शहर के बाजारों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोग अपने बच्चों को मास्क लगाकर रहे हैं। खासतौर पर ऐसे बच्चे, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम है आैर जो जल्दी बीमार पड़ते हैं, उन्हें मास्क लगाया जा रहा है।

पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा होटल ऊषा किरण पैलेस में आयोजित इंटरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव में भारत सहित मलेशिया, तुर्की और रोमानिया के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान होटल के द्वार पर सिक्योरिटी गार्ड ने हर व्यक्ति का इन्फ्रा रेड थर्मामीटर से तापमान मापा, फिर लोगों को प्रवेश दिया।


बाजारों, स्टेशन, बस स्टैंड और पर्यटन स्थलों पर लोग मास्क लगाकर वायरस से खुद को बचा रहे हैं

कोरोना वायरस
**

डरें नहीं, बचाव करें
खबरें और भी हैं...