पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंचल में मुरैना में नकल का चलन सबसे ज्यादा अभी तक 59 केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंबल इलाके के मुरैना में स्कूल की बाेर्ड कक्षाअाें की परीक्षाअाें में नकल करने का चलन अभी भी सबसे ज्यादा है। मुरैना में 80 केंद्राें पर अब तक 10वीं-12वीं की परीक्षा में नकल के 59 प्रकरण बन चुके हैं। इनमें से 10वीं की परीक्षा में 29 अाैर 12वीं की परीक्षा में 30 नकल प्रकरण शामिल हैं। ग्वालियर संभाग में 10वीं में सबसे ज्यादा 45 मामले नकल करने के दर्ज किए गए हैं। सागर संभाग में सबसे कम 3, रीवा संभाग में 5, उज्जैन संभाग में 11, इंदाैर संभाग में 5, भाेपाल संभाग में 17 अाैर जबलपुर संभाग में 18 प्रकरण नकल के बनाए गए हैं। भाेपाल संभाग में सबसे ज्यादा 6 मामले नकल के बने हैं। बैतूल में 5, हाेशंगाबाद अाैर हरदा में 2-2 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं।

बोर्ड परीक्षाओं में नकलची

खबरें और भी हैं...