भजन कार्यक्रम में 6 कलाकार श्रोता सिर्फ 1 वो भी साउंड वाला
जोधपुर| गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष व दांडी मार्च वर्षगांठ के तहत शुक्रवार को जोधपुर जिला प्रशासन और गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा देशभक्ति व भजन कार्यक्रम हुअा। स्टेज पर छह कलाकाराें की भजन मंडली ने वैष्णव जन... गाया तो सामने बस एक श्रोता मौजूद था, वह भी साउंड सिस्टम लगाने वाला। बाकी 229 सीटें खाली पड़ी थीं। ना कार्यक्रम आयोजनकर्ता जिला प्रशासन से कोई आया ना आयोजन समिति से कोई। 12 बजे तक तो आयोजक ही पहुंच पाए। कार्यक्रम करीब ढाई घंटे चला तब 50 श्राेताओं को जुटाया गया। फोटो: शिव वर्मा