पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

70 लाख रुपए में होगा पद्मा विद्यालय के एेतिहासिक सभागार का रेनोवेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंपू स्थित पद्माराजा कन्या विद्यालय के वर्षाें से बंद पड़े सभागार को 70 लाख रुपए के बजट से स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन रेनोवेट करेगा। ऐतिहासिक लुक में संवारने के बाद इस सभागार में कार्यक्रम, सेमीनार आयोजित किए जा सकेंगे। पद्मा विद्यालय परिसर की छह हजार वर्गफीट जमीन में बना ये सभागार सुरक्षा की दृष्टि से चार साल पहले बंद कर दिया गया था। पदमा राजा स्कूल के प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव के अनुसार अभी हम इस भवन का उपयोग नहीं कर रहे है। स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन सभागार भवन को रेनोवेशन के लिए प्लान तैयार कर रहा है।

पद्मा विद्यालय परिसर स्थित सभागार।
खबरें और भी हैं...