बी-वाॅक पहले सेमेस्टर के 9 काेर्साें के परीक्षा फॉर्म 16 तक भरे जाएंगे
अगले महीने होगी परीक्षा
जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किए गए बी-वॉक पहले सेमेस्टर के 9 कोर्सों की परीक्षाएं अगले माह शुरू हो सकती हैं। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 मार्च रखी गई है। लेट फीस 500 रुपए के साथ परीक्षा फाॅर्म 17 मार्च तक भरे जा सकते हैं। इसके तहत 9 कोर्स अंचल के विभिन्न कॉलेजों में शुरू किए गए हैं।
जेयू ने कॉस्मेटिक साइंस एंड ब्यूटी कल्चर, एकाउंटेंसी एंड ऑडिटिंग, एनीमल हस्बेंड्री, डेयरी साइंस, इलेक्ट्रिकल साइंस एंड टेक्नॉलॉजी, इन्फॉरमेशन टेक्नॉलॉजी, पेस्टीसाइड साइंस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट और हॉस्पिटल इन्स्ट्रूमेंट एंड मैनेजमेंट पहले सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म नियमित शुल्क 1225 के साथ परीक्षा फॉर्म 16 मार्च तक और 500 रुपए लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म 17 मार्च तक भरे जा सकते हैं।