छोटी सी एक गलती चरित्र बिगाड़ देती है
Problem Solution
ऑफिस में मेरे और बॉस के बीच घनिष्ठ संबंधों को लेकर बातचीत होती रहती है, जो अक्सर मुझे अपमान और मजाक का केंद्र बना देती हैं। मैं किस तरह से खुद को और अपने बॉस को समझाऊं?-विद्याचरण, रायपुर
आॅफिस की पॉलिटिक्स में ऐसा अक्सर होता है, कि बॉस से अच्छे ताल्लुकात सहकर्मियों को गॉसिप का मौका देते हैं। आप अपने बॉस से अच्छे रिश्ते बनाए रखें, लेकिन उन्हें इस बात का एहसास भी कराएं कि आप दोनों को लेकर बातें हो रही हैं। अगर रिश्ते निजी हैं तो उन्हें कार्यालयीन समय के बाद निभाएं। एक छोटी सी गलत हरकत आपके चरित्र को बिगाड़ देती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कदम उठाएं वरना बाद में पछताने के सिवा कुछ और हाथ नहीं आता है।
मेरी शादी को 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी मेरी उम्र 31 साल ही है, जबकि पति 42 के। मुझे एक और बच्चा चाहिए, लेकिन मेरे पति अक्सर मुझसे दूरियां बनाए रहते हैं, मैं क्या करूं?-सुलोचना, इंदौर
एक उम्र के बाद पुरुषों में एंड्रोपॉज बनने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे मनोवैज्ञानिक तौर पर वह शारीरिक रिश्तों को लेकर दूरियां बनाते रहते हैं। हालांकि आप दोनाें के बीच उम्र का काफी अंतर है, लेकिन अगर आप दोनों के बीच अच्छी बान्डिंग है तो आप उन्हें प्यार से समझाएं कि आपकाे एक और सदस्य की उपस्थिति घर में जरूरी लग रही है। हालांकि इसके दुष्परिणाम यह हो सकते हैं कि होने वाले बच्चे और पिता में उम्र का अंतर बहुत ज्यादा होगा, जो कि भविष्य में बच्चे के मन में हीनभावना पैदा कर सकता है। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए आप निर्णय लें। कोई भी कदम उठाने से पहले डॉक्टर से पति-प|ी चेकअप जरूर कराएं। पति को एहसास कराएं कि वह शारीरिक रूप से सामान्य हैं, उम्र को लेकर तनाव न पालें।