फाग गायन के साथ आज उड़ेगा अबीर अौर गुलाल
सराफा बाजार
सोमवार को ध्वज अौर गजकेसरी योग में होलिका का शहर भर में दहन हुआ। होलिका दहन के साथ ही मंगलवार को फाग गायन के साथ अबीर और गुलाल से होली खेली जाएगी। 11 मार्च को भाई दूज मनाई जाएगी। वहीं रंग पंचमी का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। शहर में सबसे ऊंची होली का दहन सराफा बाजार में हुआ। इसके अलावा श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री अचलेश्वर मंदिर, सिटी सेंटर, ठाटीपुर, दीनदयाल नगर, लश्कर, हजीरा, गोला का मंदिर सहित शहर में कई स्थानों पर होली का दहन हुआ। मुरार अग्रसेन चौराहे पर होलिका दहन से पूर्व दिव्यांग बच्चों ने होली के गीत प्रस्तुत किए।
होलिका दहन से पूर्व लोगों ने होलिका का पूजन किया। भक्तों ने होली का जल से आचमन किया। इसके बाद होली के चारों अोर कच्चे सूत बांधकर परिक्रमा करी। इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, माला, धूप, दीप, नैवैद्य अौर खीर-पुआ का भोग लगाया। इसके साथ ही नई फसल चने अौर गेहूं, जौ की बाली को जलती होली में डाला। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि 3 मार्च से शुरू हुए होलिकाष्टक होलिका दहन के साथ समाप्त हो गए। होलिका अष्टक के समाप्त होते ही गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई, विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
महाराज बाड़ा पर होगा मूर्ख सम्मेलन
ग्वालियर विकास समिति द्वारा होली पर मंगलवार शाम 5.30 बजे महाराज बाड़ा पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम बरौनियां ने बताया है कि मूर्ख सम्मेलन में हास्य कलाकार गोविंद सिंह गुल, झांसी के सुरेश बम, शाजापुर के बाबा कानपुरी, नोएडा के अमित चितवन, ग्वालियर की गीता सिंह गीत, हाथरस की सबीहा असर, भोपाल के धर्मपाल मधुकर, ग्वालियर के विवेक रेंचो अपनी कविताअों से लोगों को गुदगुदाएंगे।
गौशाला में संतों के साथ जैविक रंगों
से लोगों ने खेली होली
लाल टिपारा स्थित गौशाला में लोगों ने संतों के साथ जैविक रंगों से होली खेली। लोगों को रोग मुक्त बनाने के लिए स्वामी अच्युतानंद महाराज ने लोगों को पंचगव्य का प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह गुर्जर अादि उपस्थित थे।
सड़कों पर रंगे पुते-घूमते दिखे लोग अौर बच्चे: होली से पूर्व सोमवार दोपहर से ही लोग सड़कों पर रंगे-पुते घूमते दिखे। वहीं दिन भर बाजारों में लोग सामान खरीदते नजर अाए। ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ रंगों अौर पिचकारियों की दुकानों पर थी।
जैन समाज: भक्तों ने खेली 5 क्विंटल फूलों से होली
लाला टिपारा गौशाला
लाल टिपारा स्थित गौशाला में सोमवार को जैविक रंगों से होली खेली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दूसरे चित्र में सराफा बाजार में होलिका दहन के बाद रासलीला का मंचन किया गया।
ग्वालियर| जैन मिलन द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन िकया गया। इस अवसर पर जैन समाज के करीब 450 परिवार उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों ने ब्रजभूमि की तर्ज पर क्विंटल फूलों अौर गुलाल से होली खेली। होली मिलन समारोह का आयोजन नई सड़क स्थित चंपाबाग की बगीची में हुआ। लोगों ने रंग दिए नंद गोपाल बरसाने वाली ढूंढ रहे... राधा रानी पे हमारी गुलाल बरसे... अादि भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मथुरा से अाए कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं महिला मित्र मंडल लोहिया बाजार की ओर से सोमवार को फाग गायन के साथ महिलाओं ने फूलों की होली खेली।