पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Achalnath Came Out Sitting In A Palanquin Devotees Played Holi With Abir Gulal And Flowers

पालकी में बैठकर निकले अचलनाथ, भक्तों ने अबीर, गुलाल और फूलों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री अचलेश्वर महादेव शुक्रवार को रंग पंचमी पर भक्तों के साथ होली खेलने निकले। इस दौरान भक्त श्री अचलनाथ के सोने के विग्रह को पालकी में लेकर चले। चल समारोह शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। चल समारोह में दो ट्रकों पर मंच बनाए गए थे। इन मंचों पर भगवान शिव अौर माता पार्वती का रूप रखे कलाकार सवार थे। वहीं दूसरे ट्रक पर शिवजी के गण नृत्य करते हुए चल रहे थे।

चल समारोह नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए श्री राम मंदिर पहुंचा। यहां पर भगवान अचलनाथ ने प्रभु श्री राम से होली खेली। इसके बाद इंदरगंज स्थित श्री गिरिराज मंदिर में अौर श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर से होली खेली। इसके बाद चल समारोह वापस अचलेश्वर मंदिर पहुंचा। चल समारोह में न्यास के हरिदास अग्रवाल, भुवनेश्वर वाजपेयी, विजय कब्जू, रामनाथ अग्रवाल, वैभव सिंघल, सृष्टि शिवहरे, प्रदीप बंसल आदि शामिल थे। लोहा व्यवसायी संघ, के अध्यक्ष संजय कट्ठल, निर्मल जैन, गोविंद मंगल ने भगवान अचलनाथ की पूजा-अर्चना की। हिंदू महासभा सहित अन्य संगठनों ने भी समारोह का स्वागत किया।

पालकी में अचलनाथ का सोने का विग्रह।

श्री गहोई वैश्य महिला विकास समिति का होली मिलन आज

श्री गहोई वैश्य महिला विकास समिति द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह अायोजित किया जाएगा। संस्था की सचिव ऋचा विलैया अौर शिखा कट्ठल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री राधा-कृष्ण का महारास होगा। कार्यक्रम में लोहिया बाजार के लहारिया कंपाउंड में शाम 4 बजे से 7 बजे तक अायोजित किया जाएगा। माधव इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एल्युमिनी एसोसिएशन के सचिव पारस जैन ने बताया एमअाईटीएस के पुराने छात्रों का होली मिलन समारोह शनिवार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रूप सिंह स्टेडियम के पास स्थित बेंबू रेस्टोरेंट में अायोजित किया जाएगा।

होली मिलन समारोह अायोजित

मां शारदा भक्त मंडल द्वारा ढोलीबुवा पुल के पास स्थित मां शारदा मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मैया के साथ 50 किलो फूलों अौर गुलाल से होली खेलते हुए नृत्य किया अौर भजन गाए। इस अवसर पर मैया के दरबार को फूलों से सजाया गया। प्रसाद के रूप में भक्तों को ठंडाई का वितरण किया गया।

भगवान अचलेश्वर की निकली सवारी में अबीर और गुलाल से होली खेलते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...