पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल खुलने की सूचना मिलने पर सक्रिय हुअा अमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को स्कूलों का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद शनिवार की सुबह कुछ प्राइवेट स्कूलों के खुले होने की शिकायतें स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों तक पहुंची थी। छत्री बाजार, लक्ष्मीगंज में कुछ स्कूल खुले होने की शिकायत मिली थी, इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को यहां भेजा गया और स्कूल बंद कराने के साथ ही स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई कि वह अवकाश के आदेश का पालन करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की दोपहर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए थे लेकिन प्राइवेट स्कूलों में स्थानीय परीक्षाओं को लेकर शाम तक गफलत थी इस बारे में कोई स्पष्ट आदेश नहीं था। शाम लगभग 7 बजे सभी स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं स्थगित किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए। इसके चलते जिन स्कूलों में परीक्षाएं थीं उनके छात्रों तक अवकाश की सूचना नहीं पहुंच पाई थी। सुबह इन स्कूलों में छात्र-छात्राएं पहुंच गए थे। छत्री बाजार और गोल पहाड़िया इलाके के कुछ लोगों ने स्कूल खुले होने की शिकायत अफसरों तक पहुंचा दी थी। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग का अमला शहर भर में स्कूलों तक पहुंचा, किसी भी स्थिति में स्कूल में छात्र-छात्राओं को न बुलाए जाने के निर्देश दिए गए।

बीआरसी को संबंधित क्षेत्रों में भेज दिया था

-विकास जोशी, डीईओ, ग्वालियर
खबरें और भी हैं...