महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार करें
city event
वीआईएसएम में किया सम्मान
{अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान की महिला प्राध्यापकों और महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। साथ ही उनके लिए कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह मौजूद रहीं।
{अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ओर से फरीदाबाद में महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें शहर की गीता सिंह सिसौदिया को राष्ट्रीय नारी र| अवार्ड से सम्मानित किया गया। {लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शिनी ने जीवाजी क्लब में कार्यक्रम किया। इसमें डॉ. र|ा कौल, डॉ. मीना मूंदड़ा, डॉ. रोजा ओल्याई, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. प्रियंवदा भसीन मौजूद रहीं।
कैट ने दो श्रेणियों में किया 79 महिलाओं को सम्मानित
पुलिस को समाज के प्रत्येक व्यक्ति से और संपर्क बढ़ाने की जरूरत है, जब पुलिस और लोगों के बीच की दूरियां कम होंगी तो उनका पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। यह बात एसपी नवनीत भसीन ने कही। वे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ग्वालियर पुलिस की ओर से आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।
सशक्त नारी, स्वस्थ समाज विषय पर हुई कार्यशाला में उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। समाज सेवी संगठन इनका प्रचार-प्रसार करें। इस मौके पर एएसपी सुमन गुर्जर, विक्रांत कॉलेज के चेयरमैन आरएस राठौर, केवी-2 की पूर्व प्राचार्य रेखा सक्सेना और आशा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
महिलाओं का परीक्षण कर दिया गया परामर्श
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से गेंडेवाली सड़क स्थित सामुदायिक भवन में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. प्रीति रस्तोगी, डॉ. रुचि जोशी, डॉ. स्वाति गुप्ता, डॉ. श्वेता चौरसिया, डॉ. प्रवीण राजपूत ने परीक्षण कर परामर्श दिया। इस मौके पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, जनकगंज थाना प्रभारी प्रीति भार्गव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सक्रिय समाज सेवा संगठन की ओर से अचलेश्वर मंदिर के नटराज हॉल में 30 महिलाओं का सम्मान किया गया।
यहां भी हुए कार्यक्रम
{कार्यशाला में महिलाओं को संबोधित करते एसपी नवनीत भसीन।
{डॉ. शिराली ने जीता ग्लोबल प्राइड अवार्ड इंदौर के सोपा सभागार में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में डॉ. शिराली रूनवाल को ग्लोबल प्राइड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। उन्हें मिस इंडिया यूनिवर्स प्रिया तिवारी और योग गंगा की डायरेक्टर डॉ. निशा जोशी ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
{काॅन्फेडरेशन आॅफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। दो श्रेणियों में 79 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैट महिला विंग की प्रभारी सीमा सेठी रहीं। अध्यक्षता मप्र इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने की। विशिष्ट अतिथि इंडियन आॅयल लि. ग्वालियर के उपमहाप्रबंधक रोहित मोहन, प्रज्ञा बंसल, कैट ग्वालियर के अध्यक्ष रवि गुप्ता, महेश गर्ग, डाॅ. प्रमोद पहाड़िया व डाॅ. लवीराज गुप्ता रहे। गतिविधियों की जानकारी साधना शांडिल्य ने दी।
{एमडीपी फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण तारागंज स्थित लेले की बगिया में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी सुमन गुर्जर थीं। इस मौके पर संस्था सचिव प्रदीप पाराशर और गगन जाधव मौजूद रहे।
{जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की जेसीरेट विंग के सर्विस वीक का समापन महिला दिवस पर हुआ। कुकिंग कॉम्पटीशन में ओनिला परमार विजेता और ज्योति पांडेय उपविजेता रहीं। इस अवसर पर दीपा अग्रवाल, नम्रता महाडिक मौजूद रहीं।