पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News After 5 Years In March Such Fog Visibility Was 20 Meters 6 Trains Including Shatabdi Lay For 3 Hours

5 साल बाद मार्च में ऐसा कोहरा, 20 मीटर रही दृश्यता, शताब्दी सहित 6 ट्रेनें 3 घंटे तक लेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| 2015 के बाद मार्च में रविवार काे दूसरी बार घना कोहरा छाया। सुबह 8 बजे तक बाहरी क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर रही। इस कारण दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें तीन घंटे तक लेट अाईं। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी हवा टकराएंगी और राजस्थान के ऊपर 4 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बनेगा। वहीं अरब सागर से नमी आएगी। इससे अंचल में बारिश के आसार हैं। होलिका दहन के अगले दिन सिस्टम ज्यादा मजबूत होने से 20 से 30 मिमी तक बारिश हाे सकती है। कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की आशंका है।

शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 20 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़त के साथ 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री गिरावट के साथ 13.6 डिग्री दर्ज किया गया।
खबरें और भी हैं...