मप्र के बाद टीम उप्र ने भी लीग के लिए किया क्वालिफाइ
bcci under 19
ग्वालियर में अलग-अलग मैदानों पर खेले गए बीसीसीआई अंडर 19 वुमंस वनडे ट्रॉफी में मेजबान मप्र के बाद गुरुवार को उप्र ने भी विजयी प्रदर्शन कर लीग राउंड के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। सिंधिया स्कूल फोर्ट मैदान पर खेले गए अंतिम मुकाबले में उप्र ने बड़ौदा के खिलाफ 7 विकेट से जीत लेकर पांडुचेरी में होने वाले अगले दौर में खेलने का टिकट कटाया। इस मैच में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उप्र ने तीन विकेट पर 59 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। विजयी टीम की तरफ से सोनम यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 5.4 ओवर में महज 4 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं शंकरपुर स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में झारखंड ने गोआ को चार विकेट से हराया। जबकि कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में आंध्रा ने हिमाचल को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।