अाॅल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलने के लिए पटियाला रवाना अनुष्का सिंह
Taekwondo event
पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला में मंगलवार से आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न यूनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ी गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगी। इस चैंपियनशिप में शिरकत करने के लिए ग्वालियर से अनुष्का सिंह सोमवार को पटियाला रवाना हुईं। रॉयल ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी अनुष्का पूर्व में भी अपने खेल से शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। अकादमी के कोच सुनील नार्वे ने बताया कि अनुष्का सिंह इस प्रतियोगिता आरजीपीवी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुष्का कोच नार्वे से इस खेल के गुर सीख रही हैं।